केंद्र के बाद प्रदेश सरकार ने भी घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी खुश || SAGAR TV NEWS ||
केंद्र सरकार के बाद प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर टैक्स घटा दिया है। जिससे सागर के खुरई में भी ग्राहकों ने राहत की सांस ली है। पेट्रोल में जहां करीब 12 रुपए और डीजल में करीब 17 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है। यह पेट्रोल का 5 महीने जबकि डीजल का 6 महीने का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण रोजमर्रा के इस्तेमाल की दूसरी चीजों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। जिससे आम लोगों पर महंगाई की मार झेलनी पड़ रही। जिससे पेट्रोल और डीजल की कीमत कम होने से लोगों तो किसानों को भी थोड़ी राहत जरूर मिली है। किसानों के हिसाब से देखा जाये तो एक महीने पहले अगर रेट कम होते तो ज्यादा फायदा होता क्योंकि अभी तक 90% किसानी हो चुकी है।