MP | जंगल से घूमते भालू अचानक पेट्रोल पंप पर आ गए देखिए फिर क्या हुआ || SAGAR TV NEWS ||

 

जंगल से घूमते-घूमते भालू अचानक पेट्रोल पंप पर आ गए। वो भी एक नहीं, तीन-तीन। मामला सीधी जिले के कुसमी का है। सुबह 4 बजे ओम कार्तिकेय पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने भालुओं को देखा तो हक्के-बक्के रह गए। कर्मचारी पेट्रोल पंप के अंदर ही बने कमरे का दरवाजा बंद कर चुपचाप बैठ गए। भालू आराम से पंप पर घूमते रहे। कुछ देर बाद तीनों भालू यहां से निकल गए, तब जाकर कर्मचारियों की जान में जान आई।
कुसमी इलाका संजय टाइगर रिजर्व से लगा हुआ है। इस वजह से यहां भालू सड़कों पर तो टहलते दिख जाते हैं, लेकिन जंगल से इतनी दूर पेट्रोल पंप तक पहली बार पहुंचे हैं। आए दिन कुसमी में ग्रामीणों का भालुओं से सामना हो जाता है।


By - Sarag tv news
08-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.