MP | साले ने जीजा को दोस्त के साथ मिलकर निपटाया और गहरे कुँए में फेंक दिया || SAGAR TV NEWS ||

 

बहिन के साथ मारपीट करने से नाराज साले ने अपने दोस्त के साथ मिलकर जीजा की हत्या कर दी ये सनसनीखेज मामला एमपी के बैतूल से सामने आया। यहां आरोपी ने पहले जीजा की लात-घूंसों से पिटाई की। इसके बाद गमछे से गला घोंटकर उसे गहरे कुएं में फेंक दिया। जीजा की हत्या करने के बाद वह घर पहुंचा और अपनी बहन से कहा - मैंने तेरे पति को मार दिया है। यह मंगलसूत्र उतार दे और दूसरी शादी कर ले। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों की निशानदेही पर कुएं से शव बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया की 6 नवंबर को मृतक की पत्नी सरिता निवासी खांडे पिपरिया गांव ने बोरदेही पुलिस को पति सोनू गाठे की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। सरिता ने बताया कि तमिलनाडु में काम करने वाला पति दिवाली पर गांव आया था। वो मायके में है। इसलिए उसने 4 नवंबर को फोन कर मिलने आने का कहा था। पति को आमला तक लेने भाई छन्नू उर्फ मोहन इरपाचे अपने दोस्त अर्जुन सिलुकर के साथ गया था। हालांकि शाम को वो बिना उसे लिए ही लौट आए। जब भाई से पूछा तो उसने कहा - वह मिला था, लेकिन साथ नहीं आया। बहन के इस बयान पर पुलिस को भाई पर शंका हुई। उन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस पूछताछ में मृतक के साले छन्नु उर्फ मोहन ने बताया कि उसका बहनोई सोनू गाठे उसकी बहन सरिता के साथ बेहरमी से मारपीट करता था। वह उन्हें भरण-पोषण के लिए रुपए भी नहीं देता था। इसलिए गुस्सा था। जब बहन ने बताया तो उसकी की प्लानिंग की थी। इसके बाद दोस्त के साथ जीजा धौंसरा गांव में दयाशंकर सोनपुरे के खेत के पास पहुंचे और हत्या कर दी।


By - Mahesh Chandel Betul (M.P.)
09-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.