सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने सुबह होने वाली अज़ान पर जताई आपत्ति, कहा- लोगों की नींद खराब करते हैं
भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के लिए विवादित बयान देना कोई नई बात नहीं है। अपने बयानों के चलते साध्वी हमेशा ही विवादों और सुर्खियों में रहती ही हैं।भोपाल की भाजपा सांसद को अब सुबह होने वाली अजान से तकलीफ होने लगी है, जिसको लेकर उन्होंने आपत्ति जताई है। भोपाल के बैरसिया में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि कुछ मरीज भी होते हैं जिन्हें रात भर नींद नहीं होती हैं तो उनका ब्लड प्रेशर बढ़ता है। सुबह 5 बजे जोर-जोर से आवाजें आती हैं। वो आवाज सबकी नींद खराब करती हैं।