MP | तेंदुए के शावक की कुँए में डूबने से चली गयी जान || SAGAR TV NEWS ||
तेंदुए की शावक की कुँए में गिरने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मामला बैतूल जिले के दक्षिण वन मंडल के तहत मुलताई वन परिक्षेत्र से सामने आया। शावक का शव शुक्रवार की शाम कुएं में डूबा हुआ देखा गया था। जिसे मृत अवस्था निकाला गया जहाँ शनिवार को परीक्षण कर अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम पट्टन के पास गांव पाबल से सूचना आई थी। किसान दीपक कवड़े के खेत के कुएं मे बिल्ली जैसे दिखने वाला जानवर पड़ा है। मौके पर पहुंचे वन विभाग के दल ने इसे तेंदुआ शावक पाकर शव कुंए से निकाला। बिना मुडेर के इस कुएं में यह शावक गिर गया होगा। जिसकी उम्र करीब 6 महीने है। शावक का शव परीक्षण कर अधिकारियों की मौजूदगी में जला दिया गया। बताया जा रहा है कि कुएं पर पानी लेने गए किसान ने जब शावक को देखा था। तब वह ज़िंदा था। जब तक वन विभाग का दल पहुंचा, तब तक उसकी जान चली गई थी। दक्षिण वन मंडल बैतूल के डीएफओ पुनीत गोयल का कहना है। तेंदुआ शावक की मौत पानी में डूबने से हुई है। उसके सभी अंग सुरक्षित हैं।