सागर-हाईवे पर तेज रफ़्तार कार पेड़ से टकराई, माँ बेटे सहित 5 गंभीर || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर-खुरई नेशनल हाईवे 26 ए के सिलौधा गांव के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार में सवार मां सहित दो बेटे और उनकी दो पोतिया घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल दीपेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार में सवार 75 वर्षीय मां स्वराज , 54 वर्षीय भाई राजीव, के साथ सौम्या और तानिया सभी लोग सागर से खुरई आ रहे थे। तभी सिलौधा गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से जा टकराई। जिसमें कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला चिकित्सालय सागर रेफर कर दिया गया।


By - Manoj Barwani Khurai (M.P.)
15-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.