हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ 5 युवक और दो युवतियां हिरासत में | TOP_10_मध्यप्रदेश 16/11/21

 

लव मैरिज करने पर बेटी से रेप, मर्डर
भोपाल के पास समसगढ़ के जंगल में रविवार दोपहर महिला और 8 महीने के बच्चे शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। महिला की हत्या उसके ही 55 साल के पिता ने की। बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने ऑनर किलिंग की वीभत्स घटना को अंजाम दिया।


शक में ले ली साले की जान
बैतूल में पत्नी से अवैध संबंधों के शक में एक युवक ने ससुर के घर आने वाले एक अन्य युवक की सब्बल मारकर हत्या कर दी। शाहपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को 11 दिन पहले हुए इस अंधे कत्ल का खुलासा किया है। पुलिस को लाश एक खेत में पड़ी मिली थी।

इंदौर में कोरियोग्राफर का सुसाइड
इंदौर की कोरियोग्राफर काजल इंजे अब कभी नहीं दिखेंगी। शुक्रवार को जहरीला पदार्थ पी लेने के बाद रविवार शाम को उनकी मौत हो गई। मौत के दो दिन बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने सुसाइड क्यों किया था। पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है।

सागर में बस-ट्रक में टक्कर
सागर के कर्रापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सागर-बंडा मार्ग पर यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

मंगौड़े समझकर चबाया पटाखा, मुंह में फटा
मुरैना के ‌‌विसंगपुर गांव में मगौड़े के धोखे पटाखा चबाने का मामला सामने आया है। खाना खाते समय हादसा हुआ। उसी दौरान थाली के बगल में मगौड़ा गिरा जैसा नजर आया। उसने सोचा, इसे क्यों व्यर्थ जाने दें, बस यही सोचकर उसने उसे उठाया और मुंह में रखकर चबा लिया। चबाते ही धरतीमार पटाखा युवक के मुंह में फट गया।


डिफ्यूज करने फेंका तो आवाज से थर्राया इलाका
सागर में डाइट कॉलेज के पीछे बापूपुरा के श्मशान घाट के पास मंगलवार दोपहर बम मिला है। सूचना पर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) ने मौके पर पहुंचकर बम को सुरक्षित डिफ्यूज किया।

सचिन ने सीहोर में क्रिकेट खेला
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर मंगलवार को मध्यप्रदेश पहुंचे। वे यहां एक निजी संस्था के कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। इंदौर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सचिन सड़क मार्ग से देवास पहुंचे। वहां सचिन ने कहा कि यहां 2300 बच्चे शिक्षा हासिल कर रहे हैं, इसी संस्थान की मैं हेल्प कर रहा हूं।

सेक्स रैकेट में 2 युवती संग 5 लड़के पकड़े
इंदौर की लसूड़िया थाना पुलिस ने मंगलवार को हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। गिरोह की सरगना एक युवती है। वेबसाइट बनवाकर ऑनलाइन डीलिंग करते थे। लसूड़िया पुलिस ने मौके से 5 युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।

दो समुदायों में हिंसक झड़प
खंडवा में सोमवार देर रात दो समुदाय के लोगों में पथराव हो गया। शहर के कंजर मोहल्ले में कुछ युवक पटाखे छोड़ रहे थे, इसे लेकर दूसरे समुदाय के युवकों से उनकी बहस हुई। ये इलाका संवेदनशील है, इसीलिए पुलिस पहले से ही अलर्ट थी।


फिर से शादी का धूम-धड़ाका
आज मेरे यार की शादी है...बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है...ये गाने एक बार फिर गूंज उठे हैं। डेढ़ साल से कोरोना के कारण बैंड-बाजा और बारात पर प्रतिबंध लगा था, जो देवउठनी ग्यारस से फिर से शुरू हो गए हैं। सड़कों पर जब बारात निकलीं, तो बाराती भी झूमकर नाचे।


By - Sarag tv news
16-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.