सागर-चमकाने आए बदमाशों को खुद की जान बचाकर भागना पड़ा || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र स्थित शंकरगढ़ में प्लाट की जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद में बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट की। विवाद होते देख मौके पर भीड़ जमा हुई। इसी दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। वहीं कार में तोड़फोड़ की गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

सूचना के अनुसार सिविल लाइन-मकरोनिया मार्ग पर स्थित शंकरगढ़ के वार्ड क्रमांक-12 में फरियादी बबलू का मकान है। शनिवार दोपहर बबलू अपने मकान में काम कर रहा था। तभी 8 से अधिक बदमाश पहुंच गए। उन्होंने गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी। घर में घुस गए। हंगामा होते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच पथराव किया गया। साथ ही सड़क पर खड़ी बदमाशों की कार में तोड़फोड़ की गई। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की कार जब्त की है। मामले में पुलिस फरियादी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।


By - Sarag tv news
22-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.