MP | पिकअप वाहन की वजह से चोटिल हुई 5 स्कूली छात्राएं एक की गयी जान || SAGAR TV NEWS ||

 

एक पिकअप वाहन ने स्कूल जा रही छात्राओं को टक्कर मार दी। गंभीर घायल एक छात्रा की इलाज के लिए इंदौर ले जाने के दौरान हुई मौत हो गई। इस घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। वहीँ आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ की। घटना बड़वाह-धामनोद राजमार्ग स्थित बरलाय गांव की है। जानकारी के मुताबिक पांच छात्राएं स्कूल जा रही थीं। तभी महेश्वर रोड से बड़वाह की ओर आ रहे एक पिकअप वाहन ने पीछे से छात्राओं को टक्कर मार दी।घायल छात्राओं को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल बड़वाह लाया गया। वहीँ गंभीर घायल शीला को इंदौर रेफर किया था। जहाँ उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।


By - Sarag tv news
24-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.