लड़की वालों के स्वागत-सत्कार में वर पक्ष ने रखी कमी,बेटी की विदाई से किया इनकार || SAGAR TV NEWS ||

 

शिवपुरी में दुल्हन की विदाई थाने से हुई। मामला देहात क्षेत्र के महलसराय का है। यहां ललितपुर (उत्तर प्रदेश) से लड़कीवाले बेटी को लेकर आए थे। तय हुआ था कि शादी यहीं करेंगे और सारा इंतजाम लड़केवाले कर देंगे। लेकिन, दुल्हन के परिवार और रिश्तेदारों के स्वागत-सत्कार में कमी कर दी गई। यहां तक कि उनके रुकने तक के इंतजाम नहीं किए गए। इससे नाराज दुल्हन के परिवार ने शादी के बाद बेटी को विदा करने से मना कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा। काफी जद्दोजहद के बाद TI ने थाने से दुल्हन की विदाई करवाई।जवाहर कॉलोनी बीटीआई के पीछे रहने वाले संजय जोशी की शादी ललितपुर की युवती से हुई। शादी से पहले दोनों परिवारों के बीच तय हुआ था कि वधु पक्ष विवाह करने शिवपुरी आएंगे। व्यवस्था वर पक्ष करेगा। रविवार को शादी हुई। शाम तक ललितपुर से वधु पक्ष के 200 लोग शिवपुरी आ गए। यहां वर पक्ष ने वधु पक्ष के ठहरने का उचित इंतजाम नहीं किया। इसे लेकर पहले दोनों पक्षों में ठन गई। इसके बाद स्वागत-सत्कार को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही तो माने हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के वरिष्ठजनों को बैठाकर बातचीत की। देर तक पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। दोनों पक्ष अड़े रहे। आखिर में पुलिस ने दोनों पक्षों पर कायमी करने की बात कही, तो उन्होंने राजीनामा करना उचित समझा। समझौते के बाद वधु पक्ष विदा करने के लिए राजी हुआ। टीआई विकास यादव ने थाने से ही दुल्हन की विदाई करवाई।देहात थाना टीआई विकास यादव का कहना है


By - Rakesh Bhoj Shivpuri (M.P.)
24-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.