बांग्लादेशी लड़कियों से देह व्यापार कराने वाले मुख्य सरगना भंडाफोड़ 7 गिरफ्तार

बांग्लादेशी लड़कियों से देह व्यापार कराने वाले मुख्य सरगना को एमपी की इंदौर पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। और 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लड़कियों के साथ ड्रग सप्लाय भी करता था। उसने पश्चिम बंगाल बांग्लादेश में सक्रीय कई तस्करों के नाम कबूले हैं। वहीँ फर्जी पासपोर्ट से यात्रा करता था और इंदौर को देहव्यापार का अड्डा बनाना चाहता था।
लड़कियों की खरीद फरोख्त में गिरफ्तार विजय दत्त मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल निकला। पुलिस ने उसके पास से ड्रग्स भी जब्त की है। बांग्लादेश का रहने वाला विजय दत्त उर्फ मोमिन इस धंधे में पिछले दस सालों से हैं। उसने हर जगह अपने एजेंट बना रखे हैं।
मुंबई के नाला सुपारा में रहने वाला विजय कुमार दत्त से विजय नगर थाना में पूछताछ चलती रही। उसने पांच हजार से ज्यादा लड़कियों की तस्करी कबूल की है। बताया गया की वो बांग्लादेश में बेरोजगार था। पश्चिम बंगाल में धान के खेतों में काम करते हुए मुंबई पहुंचा और लड़कियों की खरीद फरोख्त शुरू कर दी। गरीबी के कारण लड़कियां देह व्यापार के लिए भारत आने लगी थी। विजय इंदौर सूरत अहमदाबाद, बैंगलुरु सहित अन्य बड़े शहरों में लड़कियों की सप्लाय करता था। उनके जरिए ड्रग भी भिजवा देता था। विजय दलालों के जरिए लड़कियों को भारत भेजने तैयार करता और उन्हें घरों में नौकरी के अलावा पार्लर में काम का झांसा देकर भारत ले आता था। फिर देह व्यापार में धकेल देता था।
उसका असली नाम मोमिन है। जो मूल रूप से बाबना जिला रसई, बांग्लादेश का रहने वाला है।

 

 

 


By - sagar tv news
24-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.