बांग्लादेश से लाई गई दो युवतियों समेत सेक्स रैकेट में 7 गिरफ्तार | TOP_10_मध्यप्रदेश 24/11/2021

 

सागर में बस ने महिला को कुचला
सागर के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के चनौआ परासिया में सड़क क्रॉस करते समय महिला को बस ने टक्कर मार दी। टक्कर में गंभीर चोटे आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ज्योति आदिवासी बुधवार सुबह गांव में पानी भरने के लिए सरकारी नल पर जा रही थी

NH-30 पर हादसे में महिला की मौत
रीवा जिले में हुए सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना मनगवां थाना क्षेत्र में जरहा-चंदेह गांव की है। यहां NH-30 पर रॉन्ग साइड से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे से गुस्साए परिजन ने स्थानीय लोगों के साथ हाईवे पर जाम लगा दिया। तहसीलदार और थाना प्रभारी ने समझाइश देकर 2 घंटे बाद जाम खुलवाया।

रजिस्ट्री को लेकर विवाद, बरसाए जूते
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा तहसील में एक महिला की उसके ही ममेरे भाई ने जूते से जमकर पीटा। इस दौरान महिला पुलिस बुलाने की गुहार लगाती रही, लेकिन बेरहम रिश्तेदार उसे जूते से पीटता रहा। विवाद एक प्लाट की रजिस्ट्री में लगाई गई आपत्ति को लेकर था।


MP में धान की बंपर आवक
रायसेन में 8 एकड़ में फैला दशहरा मैदान इन दिनों धान की ट्रॉलियों से पटा नजर आ रहा है। धान की बंपर आवक से मंडी फुल है। शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। सोमवार को 31000 क्विंटल धान की आवक हुई। हालांकि, नीलामी 18000 क्विंटल ही हो पाई।

पन्ना में मिला 20 लाख का हीरा
पन्ना कि रत्नगर्भा धरती इन दिनों बेशकीमती हीरे उगल रही है। कई लोग रातोरात लखपति भी बन रहे हैं। अब एक बार फिर एक व्यक्ति की किस्मत चमकी है। उसे साढ़े 6 कैरेट से ज्यादा वजन का हीरा मिला है। इसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। अधिकारी इसे आगामी नीलामी में रखने की बात कह रहे हैं।

सांसद का PM की दाढ़ी पर बयान
रीवा लोकसभा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार प्रधानमंत्री आवास योजना का बघेली में बखान करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक इस देश में सबको पीएम आवास न मिल जाएगा, तब तक मोदी की दाढ़ी से पीएम आवास झड़ते रहेंगे।

सेक्स रैकेट में दो युवतियों समेत 7 गिरफ्तार
बांग्लादेश से युवतियों को भारत लाकर देह व्यापार कराने वाले दलाल को इंदौर के विजयनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो युवतियां और 4 लोग भी पकड़े गए हैं। दलाल ने पूछताछ में बताया कि वह बांग्लादेश से युवतियों को इंदौर लाकर दूसरे इलाकों में सप्लाई करता था।

ससुर ने बंदूक की नोक पर दुष्कर्म
गुना जिले के मगराना गांव में बहू ने ससुर पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके ससुर ने अकेले में कई बार उसके साथ रेप किया। जब विरोध किया तो उसे पति के साथ घर से निकाल दिया। महिला ने बुधवार को म्याना थाने पहुंचकर शिकायत की है।

साली के आशिक ने जीजा को चाकू मारा
सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र के शकरगढ़ स्थित होटल एमपी 15 के कुक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। पीठ में चाकू लगने से कुक गंभीर घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वैक्सीनेशन टीम ने काटी फसल
वैक्सीनेशन के लिए टीम क्या-क्या नहीं कर रही है। आपने इन्हें नाव से नदी पार कर गांव जाते, पहाड़ी चढ़ते, निवेदन करते तो देखा और सुना होगा, लेकिन मजदूरी करते शायद पहली बार देख रहे होंगे। डिंडौरी में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। जिले के बजाग क्षेत्र के अंगई गांव में वैक्सीनेशन करने गई टीम को खेत में मजदूरी करना पड़ गया। टीम ने पहले ग्रामीणों के साथ धान कटाई की। इसके बाद वैक्सीन लगाकर वहां से रवाना हुई।

 

 


By - Sarag tv news
24-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.