सागर/बंडा में बाबा बनकर आये शख्स ने महिला को बेहोश कर लूटे घटने || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के लोग फर्जी बाबाओं से सावधान रहें कहीं आपके साथ लूट की घटना न हो जाए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सागर जिले के बंडा में एक महिला से इसी तरह लूट की गयी। महिला ममता पटेल का आरोप है की उसके घर बाबा के भेष में एक शख्स आया जिसने महिला को बेहोशी की दवा से बेहोश कर दिया। इसके बाद कान से सोने के बाले, मंगलसूत्र और पायल लेकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक खुशीपुरा वार्ड में रहने वाली ममता पटेल घर पर अकेली थी, उसी समय एक व्यक्ति बाबा का भेष में आया और महिला को ऊपरी बाधा का डर दिखाकर पूजा करने की बात कही और इसके बाद मौका देखकर महिला को बेहोश कर दिया। होश में आने के बाद महिला ने इस बात की जानकारी घर वालों को दी। और बंडा थाने रिपोर्ट करने पहुँची। ममता पटेल की शिकायत पर पुलिस घटना की जांच कर सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।


By - Ravi Soni Gadhakota (M.P.)
25-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.