MP | गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे पर Dead Body रखकर किया जाम पहुंचा भारी पुलिस बल | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के बैतूल में युवक की करंट से मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने लाश को बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे पर रखकर जाम कर दिया। ग्रामीण मृत युवक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों को कार्यवाही करने और उचित मदद का आश्वासन दिया गया जिसके बाद सड़क से लाश हटाई गई। मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के लाइन मैन रोहित नागले के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार की सुबह मृत युवक संदीप का चिचोली स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया गया था। शव परीक्षण के बाद ग्रामीण शव लेकर गांव के पास पहुंच गए। उन्होंने हाइवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक के परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए और परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इस बात की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे।
जानकारी के मुताबिक बैतूल के बोरगांव में गुरुवार को बिजली विभाग के लाइनमैन ने एक युवक को बिजली सुधारने ट्रांसफार्मर पर चढ़ा दिया था। इसी दौरान बिजली आ गई। जिससे युवक की करंट से मौके पर ही मौत हो गई। चिचोली एमपीईबी कंपनी के अंतर्गत आने वाली जीन उपकेंद्र में ट्रॉसंफार्मर लगाने के लिए बिजली बंद करने की अनुमति लेकर मुलताई निवासी लाइन मैन रोहित नागले ने गांव के एक युवक सदींप धोटे काम कर रहा था। जहाँ युवक को करंट लगा था।


By - Mahesh Chandel Betul (M.P.)
27-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.