बांग्लादेशी लड़कियों को इंजेक्शन देकर जबरन कराया जाता था देह व्यापार | TOP_10_मध्यप्रदेश 28/11/202

 

डूबने से तीनों की मौत
रीवा जिले के मनगवां थाना अंतर्गत कटरा गांव में एक बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। मृतकों में एक युवक, एक महिला व एक लड़की शामिल है। पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम 4 बजे के आसपास कटरा गांव से एक बाइक में सवार होकर तीन लोग डॉक्टर के पास जा रहे थे

सेना के जवान ने पत्नी संग किया सुसाइड
जबलपुर में सेना के जवान ने पत्नी संग सुसाइड कर लिया। दोनों की लाश आर्मी क्वार्टर में फंदे से लटकी हुई मिली। आर्मी के राइफलमैन की लाश जहां बरामदे में फंदे से लटक रही थी। वहीं पत्नी की लाश कमरे में लटकी मिली। दंपती के बीच सुसाइड से पहले कुछ विवाद हुआ था। उनकी शादी एक साल पहले ही हुई थी।


दूल्हा-दुल्हन की कार ट्रक में घुसी, जीजा की मौत
इंदौर में दुल्हन का इंतजार कर रहे PWD अफसर के परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। कानपुर से इंदौर लौट रही बारात की कार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। कार में सवार दूल्हे के जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में दूल्हा-दुल्हन और ड्राइवर घायल हो गए।


तीसरी मंजिल से गिरकर मासूम की मौत
भोपाल में तीसरी मंजिल से गिरकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना स्टेशन बजरिया थाना इलाके के दुर्गा नगर सेमरा की है। बच्चा अपनी मां और बड़े भाई के साथ पापा को बाय करने बालकनी पर आया था। रेलिंग के बीच से गिरकर उसकी मौत हो गई।


दमोह में युवक की हत्या
दमोह के पथरिया थाने के उमराव गांव में एक 50 साल के आदिवासी बुजुर्ग की पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी गई है। मृतक जगत आदिवासी (50) अपने खेत में झोपड़ी बनाकर रह रहा था। शनिवार-रविवार की रात अज्ञात आरोपियों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई।



पटाखे फूटने से 5 बच्चे घायल
ग्वालियर के कुंवरपुर गांव में खेल-खेल में बच्चों की जान पर बन आई है। सड़क पर पड़े एक अनचले पटाखे को उठाकर बच्चों ने पास ही जल रहे कचरे में फेंक दिया। अचानक तेज धमाका हुआ और बच्चों की चीख से पूरा इलाका दहल उठा। धमाका इतना तेज था कि पास खेल रहे पांच बच्चे घायल हो गए हैं।

जुए का फड़ पकड़ने का VIDEO
छतरपुर में जुए का फड़ पकड़ने का LIVE VIDEO सामने आया है। VIDEO में पहले तो पुलिस जुआरियों को पकड़ने के लिए दबे पांव जाते दिख रही है। फिर जुआरियों के पीछे भागती नजर आ रही है। मामला लवकुश नगर थाना क्षेत्र का है

बस और डंपर की हुई भिड़ंत
सीहोर जिले में भोपाल-शाहगंज रोड पर खटपुरा गांव के पास बस व डंपर के बीच सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आईं। बताया गया है कि घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई व घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता से बुधनी अस्पताल ले जाया गया

इंदौर सेक्स रैकेट में नया खुलासा
बांग्लादेश से देह व्यापार के लिए भारत लाई गईं युवतियों ने चौंकाने वाले बयान दिए हैं। युवतियों ने पुलिस को बताया कि एजेंट उन्हें व्यापार कराने के लिए इंजेक्शन देते थे। इससे उनका शरीर सुन्न पड़ जाता था। वे विरोध करने के लायक तक नहीं रहती थीं। दलालों की पत्नियां उन पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाती थीं।

MP में नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट
MP में कोरोना को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। एक बार फिर इसी सोमवार से सरकारी और प्राइवेट स्कूल 50% क्षमता से खुलेंगे। यानी एक बच्चा 6 दिन में से 3 दिन ही स्कूल आएगा। ऑनलाइन क्लासेस बंद नहीं होंगी, जिससे पेरेंट्स के पास विकल्प रहे। उनकी इच्छा होगी तो ही बच्चे स्कूल जाएंगे। बिना अनुमति के बच्चे स्कूल नहीं बुलाए जाएंगे।


By - Sarag tv news
28-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.