लड़की के घर वाले नहीं थे राजी लव मैरिज की तो अब घर वाले दे रहे भभकी

एक प्रेमी प्रेमिका ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ शादी तो कर ली। लेकिन अब नवविवाहित जोड़ा अपनी सुरक्षा के लिए थाने के चक्कर लगा रहा है। मामला एमपी के रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहाँ एसपी नवनीत भसीन ने जोड़े को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। बताया जा रहा है। की युवक और युवती 2 साल से प्रेम कर रहे हैं। लेकिन शादी के लिए परिजनों की रजामंदी नहीं होने के चलते उन्हें मंदिर में शादी करना पड़ी और इसके तुरंत बाद ही लड़की के परिजनों ने लड़के के घर में धमकी भरा संदेश भेज दिया जिसके कारण अब नवविवाहित जोड़ा अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान हो रहा है। पनवार थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की दो साल पहले लड़के के संपर्क में आयी दोनों में दोस्ती हुई और कुछ समय बाद दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। परिवार की रजामंदी के बिना दोनों ने मंदिर में सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने का वचन लिया। लेकिन शादी शादी के 7 घंटे के अंदर ही लड़की के परिवार वाले लड़के के घर पहुंच गए जहाँ युवक युवती के साथ परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। बताया गया की लड़की के परिवार वाले शुरू से ही शादी के खिलाफ थे।
फ़िलहाल एसपी ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया है।


By - sagar tv news
03-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.