गज़ब का प्रदर्शन सड़क पर हुए गड्ढों को पहनाई माला उसके बाद वहीँ किया हवन पूजन

 

सड़क पर हुए गड्ढों को लेकर राष्ट्रीय हिन्दू सेना के युवाओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। गड्ढों के पास बैठकर पहले गड्ढों को माला पहनाई और उसके बाद हवन पूजन किया। ये नज़ारा मध्य प्रदेश के बैतूल से सामने आया है। युवाओं का कहना है। की सड़क पर गड्ढे होने से दुर्घटनाएं बढ़ रही है। और लोगों की मौत हो रही है। इसी को लेकर प्रशासन को जगाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया।
बैतूल शहर के करबला स्थित माचना पुल पर राष्ट्रीय हिन्दू सेना के युवाओं ने इस अनूठे अंदाज में प्रदर्शन किया। दरअसल इसका ध्यान प्रशासन की ओर आकर्षित करवाने और इन गड्ढों को भरवाने के लिए किया गया।
राष्ट्रीय हिन्दू सेना के दीपक मालवीय का कहना है। की आए दिन माचना पुल और नगर में कई मुख्य मार्गों पर गड्ढे हो जाने के कारण सड़क दुघर्टनाएं हो रही हैं। माचना पुलिया पर रैलिंग ना होना, बड़े-बड़े गड्ढे होने से बड़ी दुर्घटनाओं का अंदेशा रहता है। प्रशासन सड़क पर हो रहे गढ्ढो को लेकर गंभीर नहीं है। जिसके कारण आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मुख्य मार्गों के अलावा बैतूल शहर की सड़कों पर भी बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।

 

 


By - sagar tv news
03-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.