सागर जिले के नए एसपी तरुण नायक ने संभाला कार्यभार || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के नए पुलिस कप्तान तरुण नायक जिन्होंने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया है। सबसे पहले वो एसपी ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने ऑफिस में पहुंचकर अपना चार्ज लिया। इस दौरान उनके साथ में एडिशनल एसपी विक्रम सिंह, सीएसपी रविंद्र मिश्रा, और सभी थानों के थाना प्रभारी मौजूद थे। एसपी तरुण नायक को सातवीं वाहिनी विसबल भोपाल से सागर भेजा गया है। वो अशोकनगर, नीमच, सिवनी, सीधी जिले में एसपी रहे हैं। वहीँ इंदौर, मंडला और सातवीं वाहनी भोपाल में कमांडेंट रहे हैं।
दरअसल बीते दिन प्रशासनिक सर्जरी हुई थी। जहाँ करीब 12 आईपीएस अधिकारीयों के तबादले किये गए थे। जिनमें सागर एसपी रहे अतुल सिंह को भोपाल भेजा गया है। एसपी तरुण नायक 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वो कई जिलों में एसपी रह चुके हैं। उन्हें साइबर क्राइम रोकने में भी अच्छा ख़ासा अनुभव है। इसके अलावा उन्हें उनके बेहतरीन व्यक्तित्व के लिए भी जाना जाता है। एसपी तरुण नायक सागर की कलेक्टर रहीं प्रीति मैथिल नायक के पति हैं। जिन्हे उनकी कार्यशैली के लिए याद किया जाता है। उन्होंने सागर में रहकर कई सारी कामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खासकर प्रीति मैथिल नायक ने कोरोना काल में जमीनी स्तर पर भी काफी काम किया था। जिस पर उनकी काफी सराहना हुई थी।


By - Sarag tv news
03-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.