सागर-बदमाश ने युवक की नाक काटी, मौके पर भारी पुलिस बल रहा मौजूद

 

 


सागर के खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में लगे मेले में रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर बदमाश ने युवक पर कटर से हमला कर दिया। कटर लगने से युवक की नाक कटी है। घटना देख मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
शुक्रवारी निवासी नदीम और अमन रैकवार उर्फ मोगली के बीच पुराना विवाद चल रहा था। रविवार रात करीब 9 बजे मेले में नदीम अपने साथियों के साथ था। तभी मोगली वहां मिला और पुराने विवाद को लेकर झगड़ा करने लगा। इसी दौरान मोगली ने जेब से कटर निकाला और नदीम पर हमला कर दिया। हमले में कटर नदीम की नाक पर लगा।
 सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, घटनाक्रम की सूचना मिलते ही घायल के परिवार वाले और परिचितों की बीएमसी में भीड़ जमा हो गई। स्थिति तनावपूर्ण देख भारी पुलिस बल अस्पताल परिसर में तैनात किया गया। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा मौके पर पहुंचे और लोगों का समझाइश दी।


By - sagar tv news
06-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.