खेत में पार्टी करते समय चचेरे भाई का Murder | TOP_10_ मध्यप्रदेश 06/12/2021 || STVN INDIA ||

 

सड़क हादसे में तीन की मौत
खरगोन जिले के भीकनगांव के पास एक सड़क हादसे में मिर्च बेचने जा रहे किसानों का पिकअप वाहन पलटने से तीन किसानों की मौत हो गई। भीकनगांव से करीब एक किमी पहले मोड़ पर रविवार की देर रात हादसा होना बताया जा रहा है।

भोपाल में डॉक्टर फंदे पर झूली
भोपाल में BDMS महिला डॉक्टर ने फांसी लगा ली। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई, तब तक डॉक्टर की मौत हो चुकी थी। पुलिस को कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है।

शहीद के सम्मान में फूलों से पट गई सड़कें
देश सेवा में जान न्यौछावर करने वाले आगर-मालवा के सपूत बनवारीलाल राठौर को सोमवार को अंतिम विदाई दी गई। अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों का हुजूम गांव में उमड़ पड़ा था। जैसे ही पार्थिव देह गुवाहाटी से भोपाल होते हुए गांव पहुंची, बनवारीलाल अमर रहे के नारे गूंज उठे।

सागर में युवक की हत्या
सागर के खिमलासा थाना क्षेत्र के पथराज गांव में खेत में पार्टी कर रहे युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के चचेरे भाई पर लगाया जा रहा है। मामले में खिमलासा थाना पुलिस जांच कर रही है।

जज्बे से जीती क़ानूनी जंग
राजगढ़ के एक युवक को 27 साल बाद न्याय मिला। उसे दवा पीने के बाद भी पोलियो हो गया। उसके दोनों पैर खराब हो गए। दिव्यांग ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने उसे 48 लाख रुपए हर्जाना देने का आदेश शासन को दिया है। मामला ओढ़पुर गांव के रहने वाले देवीलाल का है। देवीलाल एमए कर रहे हैं।

ऑटो डील संचालक को मारी गोली
बड़वानी सेंधवा निवाली रोड स्थित श्रीजी ऑटो डील संचालक को गोली मारी। संचालक को सिविल अस्पताल से रैफर कर दिया है। पुलिस जुटी जांच में सेंधवा शहर के मोटी बाघ क्षेत्र में जला राम मंदिर के सामने रहने वाले ऑटो डील संचालक पर गोली मारी जो उनकी गर्दन में फंस गई

खजुराहो महोत्सव में गोविंदा
7वें अंतरराष्ट्रीय खजुराहो फिल्म महोत्सव की शुरुआत रविवार रात बालीवुड सुपर स्टार गोविंदा के मुख्य आतिथ्य में हुई। फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद गोविंदा ने इस आयोजन के लिए राजा बुंदेला को बधाई दी। गोविंदा ने कहा कि यह आयोजन यहां के क्षेत्रीय कलाकारों के लिए संजीवनी का काम करेगा।

सड़क पर स्कॉर्पियो में आग
ग्वालियर में भितरवार रोड पर चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। गाड़ी से लपटें उठने लगीं, तो ड्राइवर ने कूद कर जान बचाई। हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

 बाइक चोर गिरोह पकड़ा
बैतूल पुलिस ने सोमवार अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का खुलासा कर 10 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की 25 बाइक बरामद कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार थाना क्षेत्रों में इसी साल हुई चोरियों की बरामदगी की गई है।

तलाकशुदा महिला से रेप
होशंगाबाद नगर के मालाखेड़ी रोड स्थित एक पॉश कॉलोनी तलाकशुदा महिला से रेप का मामला सामने आया है। घटना 4 दिसंबर की रात की है। आरोपी पीड़िता का पूर्व पति है। तलाक के बाद भी पूर्व पति ने घर में घुसकर जबरदस्ती महिला का रेप किया।


By - Sarag tv news
06-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.