बड़े चोर गिरोह का खुलासा 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 बाइकें की बरामद

एमपी की बैतूल पुलिस ने सोमवार अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का खुलासा कर 10 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की 25 बाइक बरामद कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार थाना क्षेत्रों में इसी साल हुई चोरियों की बरामदगी की गई है। पकड़े गए आरोपियों में एक कंजर गिरोह का सदस्य भी शामिल है। बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद का कहना है। कि वाहन चोरी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 चोरों से 25 से बाइक बरामद की गई हैं। 7 बाइक देवास जिले के कंजरो के डेरे से बरामद की गई है। बाइकें बैतूल जिले के अलावा दूसरे जिलों की भी है।
बैतूल थाना कोतवाली में तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 9 बाइक थाना गंज में एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर 4 बाइक जब्त की गई हैं। थाना आठनेर मे दों वाहन चोरों को गिरफ्तार कर कुल 3 बाइक जब्त की गई है। इस तरह थाना कोतवाली गंज चिचोली आठनेर में 7 वाहन चोरों से कुल 25 बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने इस अभियान के तहत देवास जिले के कंजर डेरों से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 बाइक जप्त की हैं। जबकि बैतूल के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 18 बाइक जब्त की गई। आरोपी चोरी करने के पहले मौके की रेकी करते थे। वे बाइकर की गतिविधि देखकर बाइक का खड़ा रखने उसे लॉक करने न करने सूने और भीड़भाड़ वाले इलाकों को टारगेट करते थे।


By - sagar tv news
06-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.