कलेक्टर परिसर में किसान ने किया कुछ ऐसा की प्रशासन के उड़े होश || SAGAR TV NEWS ||

 

कलेक्टर परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान ने अचानक से ज़हर पी लिया। जिससे अफरा तफरी मच गयी, मामला छिंदवाड़ा जिले के कलेक्टर परिसर से सामने आया है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार डॉ अजय भूषण शुक्ला और कोतवाली थाना प्रभारी सुमेर जगेत ने किसान ने सरकारी गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। तहसीलदार ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो तत्काल वह और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद सबसे पहले किसान को अस्पताल लेकर गए। बताया गया की किसान बीते कुछ समय से काफी परेशान था और जनसुनवाई में भी आ चुका था। हालांकि पंचायत चुनाव होने के कारण फिलहाल जन सुनवाई नहीं हो रही है। किसान मोहखेड़ विकास खंड के नरशाला का रहने वाला है। जो अपनी जमीन बचाने कुछ दिनों से परेशान है। उसने आर आई और पटवारी पर आरोप लगाया है कि वो किसी और के नाम जमीन कर रहे हैं। पटवारी ने धमकी दी है कि कहीं भी शिकायत कर लो कुछ नही होने वाला। जिससे किसान बेहद परेशान हो चुका है। थक हार कर उसने ऐसा कदम उठाया।


By - Sarag tv news
07-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.