सिर पर राम नाम की भगवा टोपी और भगवा के रंग में रंगे कांग्रेस विधायक || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के बैतूल में कांग्रेसी विधायक निलय डागा राम भगवान राम की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। अपने जन्मदिन पर सिर पर राम नाम की भगवा टोपी और गले मे केसरिया गमछा डाले बैतूल शहर में डोर-टू-डोर जा जाकर विधायक निलय डागा ने राम मंदिर निर्माण के लिए आम लोगों से सभागिता निधि ली।
दरअसल शुक्रवार को बैतूल के कांग्रेस विधायक निलय डागा का जन्मदिन था और सीडीएस बिपिन रावत के साथ 13 लोगों के निधन को लेकर उन्होंने अपने जन्मदिन को बेहद सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया। वहीँ इस दिन को भगवान राम के नाम समर्पित कर दिया। सुबह मंदिर जाकर पूजा अर्चना की और वहां से सहभागिता अभियान शुरू कर दिया घर घर जाकर उन्होंने अयोध्या में निर्माणाधीन भगवान श्री राम के मंदिर के लिए अपनी विधानसभा से सहयोग निधि एकत्रित की। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस के बैतूल विधायक निलय डागा ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस पुण्य कार्य मे अपने साथ साथ अपनी विधानसभा क्षेत्र की आम जनता का भी सहयोग मंदिर निर्माण में हो इसके लिए उन्होंने जनवरी 2021 से इस अभियान की शुरुआत की थी। इसी के तहत उन्होंने फिर इस अभियान को शुरू किया। निलय डागा का कहना है कि अभी तक वह अपनी विधानसभा की 30 प्रतिशत लोगों तक इस अभियान के तहत पहुंचे हैं।


By - Mahesh Chandel Betul (M.P.)
10-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.