सागर में CDS बिपिन रावत समेत 13 दिवंगत आत्माओं को युवा मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

बीते दिनों तमिलनाडु की कुन्नूर में एक दुखद हादसा हुआ था। जिसमें हमने हमारे सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों को खो दिया था। इस हादसे के बाद पूरे देश भर में शोक की लहर दौड़ गई थी। वही इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों को सागर में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में सभी दिवंगत आत्माओं को तीन बत्ती गौर मूर्ती के पास श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया और अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा की युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के आव्हान पर इस दुर्घटना में निधन हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी है। वहीँ भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी जानकारी दी।


By - sagar tv news
11-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.