मध्य प्रदेश शासन की गाड़ी की वजह से जीजा और साला पहुंचे अस्पताल ! आरोप || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के बीना में एक्सिस बैंक के सामने चार पहिया वाहन ने बाइक सवार साले बहनोई को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए जिन्हे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक कार पर मध्य प्रदेश शासन की थी जो किसी मंत्री के काफिले में शामिल थी। बताया गया की बाइक सवार 32 साल के पुरुषोत्तम कुशवाहा निवासी रेलवे कॉलोनी के पास मुंगावली और राजकुमार प्रजापति निवासी पड़रिया गांव बाइक से शादी में बंडा जा रहे थे। तभी स्टेशन रोड पर तेज रफ्तार से आ रहे मध्य प्रदेश शासन के वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार साले बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर दर्द से कराह रहे लोगों को देख गोलू करौलिया ने अपने निजी वाहन से हन्नु राजपूत और पंकज यादव की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को रैफर किया। वहीं पुलिस ने घायलों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


By - Manoj Barwani Khurai (M.P.)
12-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.