सागर/राहतगढ़- कपड़ा गोदाम में आग लगने से जलकर राख हुआ 12 लाख का सामान || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के राहतगढ़ थाना इलाके में एक आगजनी का मामला सामने आया। जिसमें कपड़े की गोदाम में आग लगने से करीब 12 लाख रुपयों का नुकसान हो गया। घटना वार्ड नंबर 4 ब्लॉक कॉलोनी की है। जहां पर दुकानदार राजू नामदेव की कपड़े की गोदाम में दिन में अचानक आग लग गई। आस-पड़ोस के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। दुकानदार रवि नामदेव ने बताया की सब कुछ जलकर खाक हो गया वहीँ नुकसान भी बहुत हुआ है। बताया गया की सुबह 10 बजे गोदाम बंद करके वो घर गए थे लेकिन कुछ देर बाद जानकारी मिली की गोदाम में आग लग गई। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।