एमपी में गज़ब हो गया 44 लाख की बोली लगाकर चुन लिया सरपंच || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी में पंचायत चुनाव का रोमांच अपने शबाव पर है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गयी है। वहीँ इसी बीच अशोक नगर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां बोली लगाकर सरपंच ही चुन लिया गया। जिसने सबसे ज्यादा बोली लगाई वही अब गांववालों के मुताबिक अगला सरपंच होगा। हालांकि इस प्रकार से सरपंच के चुनाव को अधिकारी नियम विरुद्ध बताते हुए जांच करवाने की बात कह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इसका चुनाव की वैधानिकता से कोई सीधा संबंध नहीं है। जो भी चुनाव लड़ेगा उसे फॉर्म भरना ही होगा। सरपंच पद पर एकमात्र फॉर्म आता है। और वह वैध पाया जाता है तो वह सरपंच चुन लिया जाएगा। वह कोई भी हो सकता है। चाहे बोली लगाने वाला ही क्यों न हो। दरअसल राधा कृष्ण मंदिर में सरपंच का चुनाव हुआ जिसमें ग्रामीण मौजूद थे। सरपंच पद के चुनाव के लिए दो चीजें जरूरी थी। एक गांव का विकास और दूसरा मंदिर का जीर्णोद्धार करवाना। इसी शर्त पर चार लोगों के बीच बोली लगना शुरू हुई। आखिरी में सौभाग सिंह यादव ने 44 लाख रुपए की बोली लगाई। जिससे आगे कोई जा नहीं पाया। ऐसे में सौभाग सिंह को निर्विरोध सरपंच मान लिया गया। बैठक में तय हुआ कि अब यादव के खिलाफ कोई चुनाव मैदान में नहीं उतरेगा।


By - Rahul Jain Ashoknagar
15-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.