सागर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए निगम आयुक्त ने अलाव की व्यवस्थाएं करने की कही बात

पिछले कुछ दिनों से सागर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसे देखते हुए निगम आयुक्त आरपी अहिरवार ने डे एन.यू.एल.एम के सिटी मैनेजर सचिन मसीह के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। जहाँ उन्होंने नगर निगम द्वारा संचालित डे.एन.यू.एल.एम.योजना के तहत् मुख्य बस स्टेण्ड और जिला अस्पताल परिसर में संचालित (रैन बसेरा) का निरीक्षण किया साथ ही वहां की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान निगमायुक्त ने आश्रय स्थल के प्रभारी अजय गुप्ता को निर्देश दिये कि वर्तमान में चल रही शीत लहर को देखते हुये आश्रय स्थल में सभी व्यवस्था जैसे गद्दा, कंबल, पेयजल, पानी गरम करने के लिये गीजर जैसी व्यवस्थायें सुचारू रहें और किसी भी समय आश्रय स्थल में आने वाले पात्र व्यक्तियों को कोई भी असुविधा ना हो इस बात का विषेष ध्यान रखा जाए। साथ ही आश्रय स्थल के पास जो अलाव जल रहा है वहां लकड़ियों की व्यवस्था भी बनी रहे। ताकि बस स्टेण्ड पर आने वाले यात्रियों को और अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों को ठंड से राहत मिल सके।

 


By - sagar tv news
19-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.