खेत में लंबे समय से चल रहा था क्या कारोबार। पुलिस को देख क्यों भागे युवक?


 

भिंड में सरसों के खेत में अवैध हथियारों के कारखाना संचालित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दबिश देकर मौके से 7 तैयार कट्टे, दो अधूरे कट्टे और कट्टे बनाने के औजार पकड़े हैं। जब्त मशरूका की कीमत 2 लाख रुपए बताई जा रही है। मौके से दो आरोपियों को भी किया गिरफ्तार है। दोनों उत्तर प्रदेश से आकर हथियार बना रहे थे। मुख्य आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। एसपी असित यादव ने प्रेसवार्ता में पूरे प्रकरण की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि देहात थाना पुलिस को रविवार की देर शाम बिजपुरी गांव में टप्पे भदौरिया के खेत में अवैध हथियार बनाने का काम चलने की सूचना मिली।

 

इस पर घेराबंदी की। पुलिस जब खेत के पास पहुंची तो दो से तीन लोग सरसों के खेत में आरोपी कट्टा बनाते मिले। इनमें गुड्‌डा उर्फ आलोक जाटव पुत्र केदार सिंह जाटव गदनपुरा दौहरा थाना जहानगंज जिला फरूख्खाबाद का रहने वाला है। दूसरा आरोपी जुझार सिंह पुत्र माधौसिंह निवासी लालपुरा जिला मेनपुरी है। दोनों को जेल भेज दिया है। वहीं मुख्य

 

आरोपी टप्पे सिंह उर्फ दिलीप भदौरिया निवासी ग्राम बिजपुरी का है। फिलहाल वह चकमा देकर भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। पहले भी वह अवैध हथियारों की तस्करी में गिरफ्तार हो चुका है। पकड़े गए आरोपियों बताया कि उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार लाने में रिस्क रहती थी। कई थाना क्षेत्रों से होकर गुजरना होता था। इसलिए काम मंदा हो गया था। इस कारण से भिंड में ही टप्पे के साथ मिलकर काम शुरू करने का प्लान बनाया था। दो से तीन दिन पहले ही अवैध कट्‌टे बनाने का काम शुरू किए जाने की बात स्वीकारी है। अब पुलिस इस मामले की गहराई में जाकर इन आरोपियों द्वारा अवैध हथियार सप्लाई किए जाने की जांच में जुटी है। मौके से कट्टा बनाने वाली ड्रिल मशीनों समेत अन्य सामग्री मिली है।

 
 
 

By - sagarttvnews

30-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.