सागर की बेटी ने स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मैडल सागर में हुआ भव्य स्वागत#Aayushi



 

सागर की बेटी ने स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मैडल सागर में हुआ भव्य स्वागत#Aayushi

 

स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2021 में 320 किग्रा वजन उठाकर सागर की बेटी आयुषी अग्रवाल ने सिल्वर मेडल जीता है। और सागर का नाम भी रोशन किया है। उज्जैन के बड़नगर में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में आयुषी ने 76 किग्रा सीनियर वर्ग में हिस्सा लिया था। जहाँ 320 किलोग्राम का वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। सागर जिले में स्टेट चैंपियनशिप में मेडल हासिल करने वाली आयुषी पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। अब आयुषी का चयन केरल में आयोजित होने वाली नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में हुआ है जहाँ वो मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीँ रविवार की शाम सागर पहुँचने पर चकराघाट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद हनुमान जी के दर्शन किये। वहीँ आयोजित एक सभा के बाद तीन बत्ती गौर मूर्ती पर आयुषी ने माल्यार्पण किया। और परकोटा स्थित उनके घर तक स्वागत रैली निकाली गयी जहाँ परिवारजन ने स्वागत कर आशीर्वाद दिया।


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

26-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.