शादी की खुशियां बदली मातम में वरमाला कार्यक्रम के बाद छत पर सो रहे दूल्हे का मर्डर


 

 


 सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र के ग्राम घोरट में वरमाला कार्यक्रम के बाद छत पर सो रहे दूल्हे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात की है। मृतक की 26 जून को शादी हुई थी। 15 जुलाई को वरमाला और भंडारे का कार्यक्रम था। घटनाक्रम की सूचना पर खुरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है।खुरई थाना क्षेत्र के ग्राम घोरट निवासी रघुराज कुशवाहा की शादी होने के बाद गुरुवार को वरमाला और भंडारा कार्यक्रम था। घर में रिश्तेदार आए हुए थे। दिनभर कार्यक्रम चला। रात में दूल्हा रघुराज सोने के लिए छत पर चला गया। इसी बीच देर रात रघुराज की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह रिश्तेदार सोकर उठे तो बिस्तर में खून से लथपथ रघुराज का शव पड़ा था।वारदात सामने आते ही गांव में सनसनी फैल गई। मामले में परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही खुरई थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा बनाया। वहीं एफएसएल टीम ने वारदातस्थल से हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाए।मृतक रघुराज की शादी कृष्णा कुशवाहा निवासी मड़ैया माफी के साथ 26 जून को हुई थी। कृष्णा की दूसरी शादी थी। शादी के बाद 15 जुलाई को वरमाला और भंडारे का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें सभी रिश्तेदार व ग्रामीण शामिल हुए थे। इसी बीच कार्यक्रम के बाद रात में छत पर सो रहे दूल्हे रघुराज की हत्या कर दी गई।DOP सुमित किरकेट्टा ने बताया कि छत पर सो रहे युवक की गला रेत कर हत्या की गई है। मामले में मृतक की पत्नी के पहले पति पर संदेह है। संदेही की तलाश की जा रही है। वारदातस्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।


By - sagar tv news

16-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.