जेसीबी में बैठकर दुल्हनियां लेने पहुंचा दूल्हा,इस बारात को देखते ही रह गए सभी || STVN INDIA ||
जेसीबी में बैठकर दुल्हनियां लेने पहुंचा दूल्हा,इस बारात को देखते ही रह गए सभी
जेसीबी वाला दूल्हा बारात लेकर पहुंचा दुल्हनियां लेने
वैसे तो आपने अभी तक आपने लग्जरी कारों घोड़ी या बग्घी में देखी होंगी। लेकिन एक बारात चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि दूल्हा जेसीबी पर सवार था। इसे इस अंदाज़ में अपनी बारात लेकर दुल्हनियां को लेने पहुंचा। ये देखकर लोग भी हैरान रह गए। मामला गुजरात के नवासारी से सामने आया। यहां दूल्हा एक JCB में बैठकर बारात लेकर पहुंचा। दूल्हे का नाम केयूर पटेल है। उसके मुताबिक सब लोग गाड़ी लेकर आते हैं वो कुछ अलग करना चाहता था, इसलिए JCB लेकर आया। उसे यह आइडिया यूट्यूब पर पंजाब की शादी का एक वीडियो देखकर लिया था। घोडिया पटेल समाज के इस दूल्हे की शादी आदिवासी परंपरा के अनुसार हुई। नवसारी जिले के चिखली गांव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है की JCB को फूलों से सजाया गया है। दूल्हे को बैठने सोफा भी लगवाया गया था। तो JCB को भी अलग ही सजाया गया था। गांव के लोग इस अनोखी बारात को देखने इकठ्ठा हुए। ढोल नगाड़ो पर नाचती गाती बारात दुल्हन के घर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, नवसारी में ऐसा पहली बार हुआ। जब शादी में जा रही किसी बारात के लिए JCB बुक कराई गयी हो। इसी तरह का मामला एमपी के बैतूल में भी देखा जा चुका है।