बुंदेलखंड से नौ रत्न का चयन, पन्ना के गोल्डी को सब्जी बेचकर पाला, निवाड़ी से सगे भाई सिलेक्ट


 

 

संघ लोक सेवा आयोग में बुंदेलखंड के युवाओं ने प्रतिभा का जौहर दिखाया है। छह जिलों से 9 अभ्यर्थियों ने चयन का रिकॉर्ड कायम किया है। इसमें पन्ना जिले के गोल्डी गुप्ता ने 181वीं रैंक हासिल की है, तो पड़ोसी जिले निवाड़ी से दो सगे भाई सिंद्धार्थ सिंह दांगी व सिद्धांत सिंह दांगी का चयन हुआ है।

 

इसमें सागर की रहने वाली दामिनी दिवाकर और सागर मूल की भोपाल में रहने वाली भूमि श्रीवास्तव भी शामिल हैं। इन सभी में पन्ना के गोल्डी गुप्ता जिनकी 181वीं रैंक लगी है, वे बेहद ही गरीब परिवार से आते हैं। उनके माता पिता ने सब्जी तक बेच कर गोल्डी को मुसीबतों में पाला है। बाकी अभ्यर्थियों में से अधिकांश मध्यम वर्गीय परिवार से ही हैं। इनके अलावा टीकमगढ़ से अक्षत जैन, दमोह से अनुभव जैन, छतरपुर से प्रज्जवल चौरसिया, सागर के दामिनी दिवाकर, सागर से भूमि श्रीवास्तव (वर्तमान में भोपाल), शुभम सिंह बीना सागर का चयन हुआ है।


By - sagartvnews

25-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.