चौराहे पर गड्ढे की वजह से हो रहे थे एक्सीडेंट पुलिस ने चंदा जोड़कर ऐसे सुधारा यातायात।


जबलपुर यातायात पुलिस ने देशभक्ति और जनसेवा का उहारण पेश किया है। यहां दीनदयाल चौराहे पर सकरा रास्ता होने से आए दिन हादसे हो रहे थे और जाम से परेशानी हो रही थी। कई बार यहां पर दुर्घटनाएं तक हो चुकी हैं। जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और नगर निगम के अफसरों की कुंभकर्णी नींद खुलने का नाम नहीं ले रही थी। इस कारण सुधार कार्य नहीं हो पा रहा था। इस पर यातायात थाना के स्टॉफ ने खुद ही अपने वेतन से चंदा इकट्ठा किया।

 

इसके बाद जेसीबी मंगाकर साइड के गड्ढे भरवाकर लेफ्ट टर्न तैयार करा दिया। अब यहां से वाहन सुगमता से निकल रहे हैं और जाम के साथ हादसे के खतरे भी कम हो गए हैं। अब विजय नगर से आईटीआई जाने वाले वाहन सीधे आ—जा रहे हैं। यातायात पुलिस का ट्रैफिक क्लीयर करने का यह तरीका शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सभी पुलिस के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। यातायात अमले की वजह से शहरवासियों को घंटों लगने वाले जाम से मुक्ति मिल गई हैै। लोगों के समय की बचत भी होगी।


By - sagarttvnews

27-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.