पंचायत का आदेश वापस लेकर सरकार ने सरपंचों को दिया झटका
मध्यप्रदेश में चुनाव निरस्त होने के बाद अब पंचायतों के संचालन पर लगातार संशय की स्थिति बनी हुई है। हालांकि राज्य सरकार द्वारा पंचायत के संचालन की जिम्मेदारी प्रधान प्रशासनिक समिति को सौंपी गई थी। जिसे 3 दिन में ही बदल दिया गया है। दरअसल 3 दिन के बाद सरकार ने प्रधान प्रशासनिक समिति से पंचायत संचालन की जिम्मेदारी को वापस ले लिया है।
बता दे कि प्रदेश में 6 जनवरी को एक आदेश जारी किए गए थे। जिसके आदेश के मुताबिक पंचायत चुनाव निरस्त होने के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत के कार्य का संचालन प्रधान प्रशासन के समिति को सौंपा था। जिसके बाद सरपंच और सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से बैंक खातों के संचालन के अधिकार दिए गए थे। जनपद और जिला पंचायत स्तर पर व्यवस्था लागू कर दी गई थी। 3 दिन के बाद ही वापस से फैसले को बदल दिया गया है।