सागर/गढ़ाकोटा में मंत्री गोपाल भार्गव ने क्षेत्र को दी करोड़ों के विकास कार्य की सौगात

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा क्षेत्र को मंत्री गोपाल भार्गव ने एक बार फिर करोड़ों रूपये की सौगात दी है। साथ ही उन्होंने कहा की क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे। मंत्री ने गढ़ाकोटा में बनने वाले अत्याधुनिक सर्व सुविधा युक्त नवीन भवन के निर्माण कार्य 5 करोड़ रुपए से सिविल अस्पताल का भूमि पूजन किया। इसके अलावा फटका तिगड्डा से पचारा पिपरिया मार्ग का सौंदर्यीकरण, लागत 97.40 लाख रुपए, पुलिस थाना से छोटा पुल जवाहर वार्ड-गांधीवार्ड, गुंजौरा तिगड्डा, घुनघुनिया जैन मंदिर मार्ग का सौंदर्यीकरण कार्य 99.97 लाख, गढ़ाकोटा पथरिया फोरलेन मार्ग से मगरधा मार्ग का निर्माण लागत 91.93 लाख और गढ़ाकोटा पथरिया फोरलेन मार्ग से दतपुरा मार्ग के निर्माण कार्य लागत 115.49 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने किया। इस दौरान मंत्री बोले की क्षेत्र मे कई विकास और निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। जिनका लाभ जनता को मिल रहा है। आगे कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों के कल्याण के लिए वे हमेशा समर्पित है। विकास में कोई कोर कसर नहीं रहेगी। मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज सुगमता से उपलब्ध कराने लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।
बताया गया की सिविल अस्पताल 50 बेड का तैयार होगा। जिसमें आईसीयू रूम, ओटीपी,इनडोर आउटडोर, मेडिसन विभाग, स्त्री रोग समेत एक्सरे मशीन की व्यवस्था रहेगी।
9 करोड़ रुपए की लागत से सेंसन कोर्ट भवन और 38 करोड़ से रहली के अल्वा 38 करोड़ रूपए की लागत से गढ़ाकोटा में सीएम रांइजिग स्कूल का निर्माण जल्द होगा। जिसकी राशि मंजूर हो गई है।

 


By - sagar tv news
15-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.