सागर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ रहा कोरोना संक्रमण जैसीनगर से भी मिल रहे मरीज || SAGAR TV NEWS |

 

सागर शहर के अलावा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। जैसीनगर में लगातार मरीज सामने आ रहे हैं। फीवर क्लिनिक और आरआरटी प्रभारी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की तीसरी लहर के दौरान जैसीनगर ब्लॉक में 16 जनवरी तक 35 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। सभी मरीज ए-सिम्टोमेटिक पाए गए है। कोई भी क्रिटिकल कंडीशन में नहीं है। सभी आइसोलेशन में है। उन्होंने बताया की 35 मरीजों में से 8 मरीज सागर में थे बाकी 27 मरीज अपने ही घर पर आइसोलेशन में थे सभी स्वस्थ हैं। जिनमें से 5 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जैसीनगर अस्पताल में फीवर क्लीनिक संचालित है। दवाइयों से लेकर बेड और ऑक्सीजन की व्यवस्था है। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। सावधानी सतर्कता बनाए रखें। घर से निकलते वक्त मास्क लगाएं। दो गज दूरी का पालन करें और थोड़े भी लक्षण नजर आये तो अस्पताल आकर जांच कराएं।


By - Brijendra Rakwar jaisinagar sagar
17-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.