सागर के कूडो खिलाडीयो को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मंच से किया सम्मानित

 

4521

सूरत में आयोजित 11वी अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो इन्विटेशनल चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की कूडो टीम ने जीते 31 स्वर्ण पदक, 24 रजत पदक, और 24 कांस्य पदक। उक्त प्रतियोगिता में सागर के कूडो खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 8 काँस्य पदक जीतकर सागर नगर को गौरान्वित किया। मध्यप्रदेश के 4 कूडो खिलाड़ियों का मंच से हुआ सम्मान जिसमे 2 खिलाडी करण पटेल एवं ऋषभ पटेल को अक्षय कुमार ने मंच से सम्मानित किया।


बता दे मध्य प्रदेश की कूडो टीम विगत 4 वर्षों से सर्वाधिक स्वर्ण पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय चैंपियन हैं जिसमे सागर के कूडो खिलाड़ियों का विशिष्ट योगदान है। कुडो एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश का मुख्यालय सागर है।


By - sagartvnews
30-Oct-2019

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.