कांग्रेस के घर वापसी अभियान में दिग्गज नेता ने सैंकड़ों युवाओं को दिलाई सदस्यता

कांग्रेस ने एक बार फिर घर वापसी अभियान चलाया है। जहाँ सीधी जिले के चुरहट विधानसभा के नैकिन गांव में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जन जागरण अभियान के तहत इस अभियान में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के हाथों सैकड़ों युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। घर वापसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि जो सेवा भाव की परंपरा कुंवर अर्जुन सिंह के समय से चली आ रही है। उसी सेवा भाव से वो चुरहट के लोगों की सदैव सेवा करते रहेंगे। कहीं भी रहूं, मेरी भी पहचान भी चुरहट से है। हमें अपनी पहचान को बनाए रखना है। आप सब घर वापसी कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं।
बता दें कि चुरहट विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर दस्तक देकर हर परिवार को कांग्रेस से जोड़ने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम उसी अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया था।

 

 

 

 

 

 


By - sagar tv news
24-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.