अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र पहाड़ी पर हुआ कुछ ऐसा की लोगों के उड़े होश || SAGAR TV NEWS ||

 

अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र पहाड़ी पर अज्ञात अधजली लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। जिसकी पहचान नही हो पाई है। घटना बालाघाट जिले के किरनापुर के बेलगांव से सामने आई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण सुखदेव रावते निवासी बेलगांव ने जंगल में एक व्यक्ति की अधजली लाश देखी और पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गया हुआ था। जंहा बाघदेव पहाड़ी पर अज्ञात अधजला शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद किरनापुर पुलिस मौका स्थल पर पहुंची और पंचनामा बनाया। साथ ही अज्ञात व्यक्ति पर धारा 302 और 201 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।


By - Pankaj Daharwal balaghat
04-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.