सागर-कलेक्ट्रेट के बाहर खाना बनाने लगी महिला तो पहुंचे कलेक्टर फिर किया कुछ ऐसा...| SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के अधिकारी उस वक्त सकते में आ गए, जब एक महिला कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के पास बैठकर चूल्हा जलाकर खाना बनाने लगी, तत्काल ही कलेक्टर दीपक आर्य ने महिला से बातचीत की और उससे बच्चों सहित रेन बसेरा भिजवा दिया, मिली जानकारी के मुताबिक संत रविदास वार्ड की निवासी महिला शासकीय मकान में रहती थी जहां प्रशासन के द्वारा उस मकान में ताला डलवा दिया गया था, परेशान होकर महिला अपने बच्चों सहित और गृहस्थी का सामान लेकर कलेक्ट्रेट जा पहुंची, जहां उसने चूल्हा जलाया और खाना बनाने की तैयार करने लगी। इसी बीच एक कार्यक्रम से लौट रहे कलेक्टर दीपक आर्य ने यह देख रुके फिर महिला से बात की और कहा कि जब तक महिला को आवास की व्यवस्था नहीं होगी उसे रेन बसेरा में रहने की व्यवस्था कर दी गई है,


By - Sagar tv news
04-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.