सागर में इंसानियत हुई शर्मसार पिता ने ही लूटी दो बेटियों की अस्मत || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र के बरायठा थाना अंतर्गत इंसानियनित को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है जहाँ एक पिता ने ही अपने दो बेटियों को हवस का शिकार बनाया। हैरानी की बात ये है की एक नाबालिग बेटी मुंह से बोल नहीं सकती। उसने दादी से इस गंदे काम की बता कही जिसे सुन उनके होश फाख्ता हो गए। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गयी। पुलिस ने तत्काल कार्यवायी कर शिकार हुई बेटियों का शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण कराया और फरयादी दादी की शिकायत पर मामला दर्ज किया। साथ ही दरिंदे पिता को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के मुताबिक जिस पिता ने ये दरंदगी की उसकी पत्नी चार साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। जिसका कोई पता नही है उसके चार बच्चे हैं जिसमें तीन लड़की एक लड़का है। बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है। दो लड़की और छोटा लड़का दादी और अपने पता के साथ रहते है। एक नाबालिग 16 तो दूसरी 14 साल की है।
मामले में बंडा एसडीओपी उमराव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की अलग-अलग धाराओं के अलावा पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया है।


By - Sunil Tiwari shahgarh
05-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.