सागर- गढ़ाकोटा में चोरों का आतंक फिर हुई मकान में चोरी !


सागर जिले का गढ़ाकोटा जो कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव का गृह नगर हैं यहाँ चोरों का जबरदस्त आतंक बना हुआ। जहाँ चोरी की वारदातें कम होने का नाम नही ले रही। शनिवार की सुबह पथरिया रोड स्थित राम वार्ड में एक सूने मकान से अज्ञात चोर ने मकान की छत पर बने जीने की फर्सी तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर ने घर की अलमारी में रखे नगदी के साथ कीमती गहने पर हाथ साफ कर दिया और रफूचक्कर हो गए। पीड़ित उमेश कुर्मी निवासी कुमेरिया के मुताबिक घर में कोई नही था। सभी लोग गांव मे थे उन्हें घटना की जानकारी पड़ोसियों ने दी। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गयी है।
मामला में गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि मकान में चोरी की घटना हुई है। परिवार के सदस्य दूसरे गांव में शादी समारोह मे गये थे। जांच की जा रही है।
आपको बता दें की लंबे समय से गढ़ाकोटा थाने में बल की कमी है। जिससे मंत्री के क्षेत्र में छात्रों के हौसले बुलंद हैं।-


By - || SAGAR TV NEWS ||
19-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.