सागर/बीना में मधुमक्खियों के काटने से बुजुर्ग की जान ही चली गयी

 

सागर जिले के बीना के बसाहरी गांव में मधुमक्खियों के हमले से 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गयी। उसका शव खेत में पड़ा मिला। जानकारी के मुताबिक बसाहरी गांव निवासी गणेश कुशवाहा की मधुमक्खियों के काटने से मौत हुई है। दरअसल मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक 24 फरवरी को घर से निकले थे जिसके बाद वह रात को जब अपने घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश कर दी गई। लगातार उनकी तलाश की जा रही थी। जहां पूरे दिन उन्हें ढूँढा गया लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद शुक्रवार की शाम खेत में उनका शव पड़ा हुआ मिला। जिनके शरीर पर बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के काटने के निशान पाए गए हैं।-


By - || SAGAR TV NEWS ||
26-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.