MP | नकली पुलिस ने पकड़ा असली Sex Racket आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती

नकली पुलिस ने असली सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। जिसके बाद मामला तूल पकड़ा। घटना एमपी के उज्जैन के सुभाषनगर से 23 फरवरी को सामने आयी थी। जहाँ एक किराए के मकान में कुछ युवक-युवतियां रुके हुए थे। तभ वहां एक महिला अपने तीन साथियों के साथ दबिश देने पहुंची। यह गैंग खुद को पुलिस और पत्रकार बता रहे थे जहाँ घर में घुसते ही वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। वह घर के एक-एक कमरे में जाने लगे तो वहां कुछ लोग आपत्तिजनक हालत में पाए गए। महिला ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर केस दबाने के नाम पर 5 लाख रुपये की डिमांड की। वहीँ सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए लोगों को धमकाया। यही नहीं एक महिला को थप्पड़ मारकर उससे मंगलसूत्र भी छीन लिया।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। हालांकि, मकान में गलत काम होने की भी बात सामने आई है। वीडियो में लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं।
सुदामानगर की रहने वाली सीमा कुशवाहा की माने तो उनकी सहेली सोना ने सुभाषनगर में किराए से मकान लिया है। वो सामान रखवाने और मदद करने गई थी। जहाँ उसका पति कुणाल ऑनलाइन मीटिंग कर रहा था। घर पर सोना की सहेली और एक लड़का भी था। तभी घर का दरवाजा खटखटाने पर खोलने पर चार लोग घुस आए। जिसमें एक युवती भी थी। वे बोले- हम पुलिस वाले हैं, साथ में मीडिया भी है। कहने लगे यहां क्या गलत काम चल रहा है।
जिस मकान में नकली पुलिस ने दबिश दी उसके वीडियो में अलग-अलग कमरों में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही एक युवक युवती भागते हुए भी नजर आ रहे हैं।
TI तरुण कुरील के मुताबिक चारों आरोपियों ने पुलिस और पत्रकार बनकर वारदात की है। पुलिस जाँच कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
28-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.