MP विधानसभा में नए नवाचार अभी तक के CM,नेता प्रतिपक्ष समेत अध्यक्षों की तस्वीरें लगी

मध्यप्रदेश विधानसभा में नए नवाचार किये जा रहे हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए विधानसभा में अब तक के मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों की तस्वीरें लगाईं गयी हैं। इसके अलावा विस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष की तस्वीर भी लगायी गयी है। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम हर सत्र में नए नवाचार कर रहे हैं। आपको बता दने की मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ला से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक की तस्वीर लगाई गयी है। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष कुंजीलाल दुबे से लेकर वर्तमान अध्यक्ष गिरीश गौतम तक की तस्वीर भी लगायी गयी। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष विश्वनाथ यादव राव तामस्सर से लेकर कमलनाथ तक की तस्वीर को लगाया गया है। यही नहीं विधानसभा प्रांगण में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्षों की नामांकन सूची भी लगायी गई है।

 

 


By - |SAGAR TV NEWS
07-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.