महिला DSP का सिर इंजीनियर पति ने दीवार पर दे मारा || SAGAR TV NEWS ||

 

भोपाल में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ DSP नेहा पच्चीसिया को इंजीनियर पति ने पीट दिया। वह पति से अलग चार इमली इलाके में रह रही हैं। बंगले पर आए पति को उन्होंने अंदर आने से मना किया। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। इसी दौरान पति ने DSP को धक्का दे दिया, फिर उनका सिर दीवार पर दे मारा। हालांकि DSP को ज्यादा चोट नहीं आई है। महिला अफसर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है।
हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया कि DSP नेहा पच्चीसिया के जुड़वां बच्चे हैं। नेहा ने शिकायत में बताया कि रविवार शाम पति कुणाल जोशी घर आए। घर में आने से रोकने पर विवाद करने लगे। इसी दौरान मारपीट करते हुए उन्होंने नेहा का सिर दीवार पर दे मारा।


By - Sagar tv news
09-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.