गढ़ाकोटा पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले मेरा सागर से खून का रिश्ता

सागर जिले के गढ़ाकोटा में पहली बार आयोजित रहस मेले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने रोड शो किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग उमड़े। वैसे देखा जाए तो ये एक तरह का शक्ति प्रदर्शन था जो युवा नेता दीपू भार्गव ने किया था। इसके कई लिहाज से से भी जोड़कर देखा जा रहा है। रोड शो के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया रहस मेला प्रांगण में पहुंचे जहां वो मंच से बोले की उनका सागर से खून का रिश्ता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया का कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव और उनके बेटे अभिषेक भार्गव ने स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह,तुलसी सिलावट,अरविंद भदौरिया समेत जिले के अन्य नेता मौजूद थे।
वहीँ सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा की वो ग्वालियर के नागरिक होने के नाते यहां नहीं आये बल्कि उनका सागर से खून का रिश्ता है। राजमाता का जन्म सागर में हुआ था उनकी परवरिश नेपाल पैलेस में हुई थी।
आगे बोले की रहस मेला एक ऐतिहासिक मेला है। जो सौ दो सौ नहीं बल्कि 214 सालों से लग रहा है। सागर और रहली उनका परिवार है।

 

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
11-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.