सागर-अपने क्षेत्र का किसान अनाज बेचने बाहर क्यों जाए व्यापारी बाहर क्यों जाए-मंत्री भार्गव

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में मंत्री गोपाल भार्गव ने पथरिया रोड मगरधा ग्राम अंतर्गत वेयरहाउस ग्रेडिंग यूनिट का शिलान्यास किया। और जानकारी दी की अनाज भंडारण के लिए गोदाम बनाए जाते हैं। कृषि और निर्माण उत्पादकों का उत्पादन बढ़ता जा रहा है। सरकार द्वारा नाबार्ड माध्यम से उद्यमियों और सब्सिडी प्रदान किया जाता है। अपने क्षेत्र का किसान अनाज बेचने बाहर क्यों जाए व्यापारी बाहर क्यों जाए, किसान को यहीं पर अच्छा भाव मिले और मंडी में अच्छी डाक हो। तो किसान बाहर नहीं जाना चाहेगा। बाजार भरेगा, गल्ला बाजार चलेगा। यहीं पर किसान और व्यापारियों को मुनाफा होगा।
बताया गया की रहली विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई की बड़ी-बड़ी योजनाएं हैं। जिससे कृषि के क्षेत्र में 10 गुना तक उत्पादन बड़ा है। अनाज का सही भाव किसान को मिले तभी किसान समृद्ध होगा।
इस दौरान कमलेश हरदी ने मंत्री गोपाल भार्गव को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की।


By - Ravi soni garhkota
21-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.