बुंदेलखंड में सूरज ने दिखाए सख्त तेवर आगामी दिनों में और बढ़ेगा तापमान || STVN INDIA ||

 

बुंदेलखंड में धीरे-धीरे पारा चढ़ने लगा है। और चिलचिलाती धूप सताने लगी है। दमोह जिला मुख्यालय पर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में लगातार ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आगामी दिनों में और भी ज्यादा तापमान दर्ज होने की आशंका है। सोमवार को दमोह का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी की मानें तो आगामी दिनों में यह तापमान और भी ज्यादा तेज होकर लोगों को हलेकान करेगा।
दमोह के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में नौतपा के दिन विशेष रूप से तापमान पर लोगों की नजर रहती है, और यह तापमान जैसे ही शाम को दर्ज करने के बाद बोर्ड पर लिखा जाता है। वैसे ही लोगों के होश फाख्ता हो जाते हैं। क्योंकि दमोह का तापमान बीते कुछ सालों से लगातार ही अपने तल्ख तेवर से लोगों का जीना मुहाल किए हुए हैं।
मौसम विज्ञानी के मुताबिक तापमान और बढ़ेगा। तो जिला अस्पताल के डॉक्टर गर्मी के मौसम बढ़ने से लोगों को गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि घरों से निकलते समय अपने सिर को जरूर ढकें, ठंडी चीजों का उपयोग करें। एसी और फ्रिज के पानी से परहेज करें।


By - Shantanu Bharat damoh
21-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.